Skip to main content

राष्ट्रीय युवा दिवससामूहिक सूर्य नमस्कार का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम उत्‍कृष्‍ट स्कूल में आयोजित।


राष्ट्रीय युवा दिवस
सामूहिक सूर्य नमस्कार का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम उत्‍कृष्‍ट स्कूल में आयोजित।
कोबरा बकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 12 जनवरी 2026/ स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिले में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर सामूहिक सूर्य नमस्कार शा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक 2 शिवपुरी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम तथा राष्टगान गान का सामूहिक गायन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का संदेश सुनाया गया तथा सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया।
कार्यक्रम में एक साथ एक संदेश पर सामूहिक सूर्य नमस्कार में प्रार्थना मुद्रा, हस्ता उत्तानासन, पादहस्तासन, अश्वहसंचालनासन, पर्वतासन, अष्टांशगनमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन, अश्वहसंचालनासन, पाद हस्तासन, हस्त उत्तागसनासान, प्रार्थनामुद्रा, अनुलोम, विलोम एवं भ्रामरी की मुद्रा आदि क्रियाएं की गई।
इस दौरान पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार, शा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक 2 की प्राचार्य अर्चना शर्मा सहित अन्य अधिकारी स्कूल के शिक्षक और छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन व उनके विचारों के बारे में उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया। कार्यक्रम का संचालन राजीव श्रीवास्तव, हेमलता चौधरी एवं गिरीश मिश्रा के द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

कोलारस हजरत हुसैन की याद में प्रतिवर्ष की भांति ताजीए निकले कोबरा न्यूज़ कार्यालय पर स्वागत बंदन श्री राजेंद्र गौड द्वारा।

ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा मुकेश गौड़ आशीष गौड  कोलारस हजरत हुसैन की याद में ताजिया निकाले गए कटरा मोहल्ला से सदर बाजार होते हए कोबरा न्यूज़ प्रधान  कार्यालय पर श्री राजेंद्र गौड के नेतृत्व में भाईचारे के साथ स्वागत बंदन किया मौजूद रहे पत्रकार मुकेश गौड़  शरीफ खान भाजपा उपाध्यक्ष सादिक खान एट्स नियंत्रण स्वास्थ्य  सालाहकार गौड़ आशीष गौड सोएब खान शोहेल खान  समत काजी असो खान अय्या राईन वफाती मंसूरी शिक्षक सत्तार खान ठेकेदार गोलू कुरैशी जय किशन माक्षी मंडी अध्यक्ष यशपाल रावत भूपेंद्र रावत रामस्वरूप रावत व मुकेश भार्गव पवन पाराशर विनोद शर्मा विनोद मिश्रा विक्रम व्यास भूला उर्फ इमरान भाजपा अल्प मोर्चा अध्यक्ष विपिन खेमरिया के द्वारा ताजयों का स्वागत बंदन किया।बा भाईचारे के सथ शांति पूर्वक निकाले ताजिया।

ब्राह्मण की सबसे बड़ी ताकत ज्ञान।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी। अखिल भारतीय  ब्राह्मण महासभा सनातन की साप्ताहिक बैठक आज रविवार को वार्ड क्रमांक 38  के प्रियदर्शनी कॉलोनी शंकर जी का मंदिर  पर आयोजित हुई उसमें सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर मुख्य अतिथि पंडित राजेंद्र पाराशर  व  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि  पंडित कुंज बिहारी पाराशर  ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर एवं सभी उपस्थित विप्र बन्धुओं ने पुष्पार्चन कर बैठक का शुभारंभ कैलाशनारायण मुदगल ने सभी को योग कराया । इसके बाद संयुक्त रूप से गायत्री चालीसा का पाठ किया गया तथा पंडित राजेंद्र पांडे ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य वक्ता पंडित सत्यनारायण दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि नीति शास्त्र के अनुसार ब्राह्मण की शक्ति उसका ज्ञान है ब्राह्मण अपने ज्ञान के कारण ही सभी समाजों में सम्मान का पात्र होता है, किसी ब्राह्मण को जितना अधिक ज्ञान होता है उसे समाज में उतना ही अधिक सम्मान प्राप्त होता है। ब्राह्मण के अला...