Skip to main content

दिव्यांग बच्चों के साथ कलेक्टर ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व बच्चों को भेंट किए ऊनी कपड़े व खिलौने, मंगोड़े और खिचड़ी बांटकर मनाया मकर संक्रांति का पर्वमंगलम संस्था व ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति ने किया आयोजन


दिव्यांग बच्चों के साथ कलेक्टर ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व 
बच्चों को भेंट किए ऊनी कपड़े व खिलौने, मंगोड़े और खिचड़ी बांटकर मनाया मकर संक्रांति का पर्व
मंगलम संस्था व ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति ने किया आयोजन
कोबरा बेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 14 जनवरी 2026/ कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने दिव्यांग और जरूरतमंद बच्चों के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया। शिवपुरी के मंगलम केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने यहां दिव्यांग बच्चों को मकर संक्रांति के मौके पर गर्म कपड़े, खिलौने भेंट किए और बच्चों को मंगोड़े और खिचड़ी का वितरण भी किया गया। दिव्यांग बच्चों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति और मंगलम संस्था के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
इस मौके पर मंगलम संस्था के अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह, सचिव राजेंद्र मजेजी, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के संरक्षक एसकेएस चौहान, समिति के संरक्षक भवानी शंकर शर्मा, सामाजिक न्याय विभाग की सहायक संचालक नम्रता गुप्ता, समाजसेवी भरत अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी और अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
कलेक्टर ने मंगलम संस्था के प्रांगण में नई ई-लाइब्रेरी और आस्था केंद्र का भी शुभारंभ किया। ई लाइब्रेरी में मंगलम द्वारा स्थापित की गई, यहां लाइब्रेरी में बच्चों को पढ़ने में मदद मिलेगी। दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क सुविधा रखी गई है। इसके अलावा एलम्बकों आसरा व सेवा केंद्र प्रारंभ किया गया है। इस केंद्र का भी कलेक्टर ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस मौके पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का उत्साह बढ़ाने में मदद मिलती है। खासकर दिव्यांग बच्चों के लिए सामाजिक क्षेत्र की संस्थाएं आगे आकर काम करें तो उन्हें और अधिक मौके मिल सकते हैं। इस तरह दिव्यांग बच्चों के बीच मकर संक्रांति का पर्व मनाना बहुत अच्छा है। गौरतलब है कि ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति हर वर्ष मकर संक्रांति का पर्व दिव्यांग बच्चों के बीच मनाती है।
कार्यक्रम में मंगलम संस्था के पदाधिकारीगण एवं ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति सदस्यगण , मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मी मौजूद रहे। यहां पर उपस्थित सभी बच्चों को मकर संक्रांति के मौके पर खेल खिलौने और मंगोड़े खिचड़ी का वितरण  भी किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...