Skip to main content

लाड़ली बहना सिर्फ एक योजना नहीं, बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की पहल है।


लाड़ली बहना सिर्फ एक योजना नहीं, बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की पहल है।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 16 जनवरी 2026/ शिवपुरी मानस भवन में लाड़ली बहनों के खातों में राशि आन्तरण कार्यक्रम का कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नर्मदापुरम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, विधायक देवेन्द्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, जिला महामंत्री लवलेश जैन, जिला मंत्री डॉ.रश्मी गुप्ता, प्रेस प्रकोष्ठ मुकेश जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन उपस्थित रहे।
विधायक देवेन्द्र जैन ने कहा कि लाडली बहना योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की पहल है। हमारी संस्कृति में बहन बेटियों के सम्मान की परंपरा है, मध्यप्रदेश सरकार की यह योजना सांस्कृतिक और आर्थिक मजबूती प्रदान करने वाली है। आज जिले की 284893 बहनों के खातों में रूपये 42.04 करोड़ की राशि भेजी जा रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि म.प्र. सरकार महिलाओ एवं गरीबों के हित में कार्य कर रही है। इस योजना से महिला आर्थिक रूप से सशक्त एवं सक्षम हुई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में 17 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि अधिक से अधिक महिलाएं शिविर में पंजीयन कराकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लें।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं का सशक्त होना बहुत आवश्यक है सरकार विभिन्न योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा के द्वारा किया गया तथा समापन के पश्चात आभार प्रदर्शन जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये तथा प्रतीक स्वरूप दो लाडली बहनाओ को सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...