Skip to main content

जिलाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा बने प्रदेश उपाध्यक्ष ।

जिलाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा बने प्रदेश उपाध्यक्ष ।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
 मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी - अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष की राष्ट्रीय कोर कमेटी के निर्णय अनुसार संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी ने जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस आशय की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवि राजन मिश्रा ने की।
राष्ट्रीय कार्यकारी ने कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा में पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि आप  संगठन के उद्देश्यों को सशक्त रूप से बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आपसे आग्रह है कि आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, विश्वास और उत्साह के साथ निभाएंगे। किसी भी सहयोग की आवश्यकता हो तो राष्ट्रीय कार्यकारी सदा आपके साथ है।        
       पंडित श्री आनंद शंकर मिश्रा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है जब संगठन नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने को तैयार है। आशा है कि आप आपसी सामंजस्य, वैचारिक एकता एवं पारस्परिक सहयोग के साथ, अपना अमूल्य योगदान देंगे।
विशेष रुप से बर्ष 2006 में  मध्य प्रदेश में समाज उत्थान के महान लक्ष्य को साकार करने में आपकी अहम भूमिका होगी, जो समाज को नई दिशा प्रदान करेगी। आप सपरिवार स्वस्थ, संपन्न एवं सफल रहे। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जय परशुराम।
इस अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महासचिव पंडित आनंद शंकर मिश्रा, प्रदेश संरक्षक पंडित डॉ मोहन किशोर व्यास, प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवि राजन मिश्रा, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती मोना थापक, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पंडित सुरेश द्विवेदी, प्रदेश युवा अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ अवस्थी, प्रदेश संरक्षक पंडित विष्णुधर उरमलिया , संभागीय सचिव पंडित बालमुकुंद पुरोहित, महासचिव पंडित दिनेश चन्द्र शर्मा, जिला सचिव पंडित संजय शर्मा, प्रसिद्ध समाजसेवी बच्चन लाल बंसल, पूर्व प्रधान अध्यापक योग शिक्षक  एवं वरिष्ठ समाजसेवी पंडित हरि बल्लभ शर्मा , वरिष्ठ समाजसेवी एव रावत समाज के गौरव अमर सिंह रावत, पंडित श्रीमती प्रभा शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंडित श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी, पंडितश्रीमती अंजना दीक्षित, एडवोकेट वरुण शर्मा, पंडित आराध्या, पंडित अनुराधा मीडिया प्रभारी मुकेश गौड़ आशीष गौड पत्रकार विनोद शर्मा मुकेश भार्गव पवन पाराशर गोपाल कृष्ण गौड़ गुड़ाबाले हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...