Skip to main content

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में घटित घटना के संबंध में वस्तुस्थिति, जांच समिति गठित।


जिला चिकित्सालय शिवपुरी में घटित घटना के संबंध में वस्तुस्थिति, जांच समिति गठित।

शिवपुरी, 23 जनवरी 2026/ जिला चिकित्सालय शिवपुरी में 21 जनवरी को भर्ती मरीज के परिजनों एवं अस्पताल स्टाफ के बीच घटित घटना के संबंध में अस्पताल प्रशासन द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।
जानकारी के अनुसार बैराड़ निवासी श्रीमती पूजा जाटव को शाम 5:19 बजे मेटरनिटी वार्ड में भर्ती किया गया था। ड्यूटी पर उपस्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा महिला का परीक्षण कर तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया तथा आवश्यक जांच एवं दवाएं दी गईं। सोनोग्राफी रिपोर्ट में 13 सप्ताह 4 दिन का नॉन-वायबल गर्भ पाया गया, जिस पर नियमानुसार गर्भपात संबंधी चिकित्सकीय प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस प्रक्रिया में एक से तीन दिवस का समय लगने की जानकारी मरीज के परिजनों को पूर्व में दे दी गई थी।
उपचार के दौरान नियमों के विपरीत मरीज के पुरुष अटेण्डरों द्वारा मेटरनिटी वार्ड में प्रवेश का प्रयास किया गया, जबकि वार्ड में महिला अटेण्डरों की उपस्थिति पहले से थी। महिला सुरक्षा गार्ड द्वारा पुरुष अटेण्डरों को बाहर रखने के निर्देश दिए गए, जिस पर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। इसी दौरान बाहर निकलते समय एक अटेण्डर को गेट से टकराने के कारण चोट लगने की जानकारी सामने आई। परिजनों को समझाइश देने के बावजूद वार्ड में तनावपूर्ण वातावरण बन गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह भी संज्ञान में आया है कि अत्यधिक संख्या में अटेण्डरों द्वारा वार्ड में प्रवेश कर भय का माहौल बनाया गया तथा नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्रता का प्रयास किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जो आगामी तीन कार्य दिवस में अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। प्रारंभिक तौर पर ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित महिला सुरक्षा गार्ड को हटा दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...