Skip to main content

जिले में गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।


जिले में गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड आशीष गौड।
तंत्र दिवस की तैयारियों संबंधी बैठक आयोजित

शिवपुरी, 12 जनवरी 2026/ आगामी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के समारोह की तैयारियों के संबंध में कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज सहित विभागीय एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। 
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पोलो ग्राउण्ड शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण के साथ मनाया जाएगा। जिले में सभी ध्वजारोहण स्थलों पर ध्वजारोहण संहिता का पालन किया जाए। इस संबंध में संबंधितों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस की सभी तैयारियां गरिमा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जाए। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण गंभीरता के साथ पूरा करें। उन्होंने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिये विभागवार दायित्व सौंपे। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विभाग सौंपे गये कार्यों को पूर्ण गंभीरता के साथ पालन करें। जिला स्तरीय समारोह स्थल की तैयारियों, समारोह स्थल पर आकर्षक साज सज्जा, परेड, विभिन्न विभागों की झांकियों सहित अन्य व्यवस्थाओं और प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राउंड में पर्याप्त साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, दर्शकों की बैठक व्यवस्था, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। उन्‍होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। जिसके लिए नामों की सूची प्रस्तुत करने का निर्देश है। 
पुलिस अधीक्षक श्री राठौड़ ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि को परेड का भ्रमण कराने हेतु सफेद कलर की जिप्सी का उपयोग किया जाता है। इस बार दो जिप्सी की व्यवस्था की जाए, जिससे आपतकालीन स्थिति में दूसरी का इस्तेमाल किया जा सके। ध्वजारोहण के समय झंडे में इस्तेमाल की जाने वाली रस्सी लायलोनी की होनी चाहिए। जिससे बरसा की स्थिति होने पर भी आसानी से ध्वजारोहण किया जा सके। उन्होंने आकाश में गुब्बारे उड़ाने के संबंध में निर्देश दिए कि गुब्बारे परेड के निरीक्षण के बाद मुख्य अतिथि को दिए जाए। इसकी जानकारी कार्यक्रम के उद्घोषक को भी दी जाए। मुख्य कार्यक्रम एवं रिहर्सल के दौरान स्वास्थ्य विभाग से एक एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जाए। 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...