Skip to main content

कोलारस परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान जारी, नियमों का उल्लंघन करने पर 6 वाहन जब्त।*बिना नंबर ऑटो सहित विभिन्न वाहनों पर हुई कार्रवाई, 10 हजार रुपये की चालानी राशि की गई वसूल।


परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान जारी, कोलारस में नियमों का उल्लंघन करने पर 6 वाहन जब्त।
*बिना नंबर ऑटो सहित विभिन्न वाहनों पर हुई कार्रवाई, 10 हजार रुपये की चालानी राशि की गई वसूल।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी, 10 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं परिवहन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में गुरूवार को परिवहन विभाग की टीम द्वारा थाना कोलारस क्षेत्र अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करते हुए कुल 6 वाहनों को जब्त किया गया है।
*जांच के दायरे में आए 6 वाहन, कार्यालय में कराए गए खड़े*
जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना कुशवाह ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम द्वारा आवश्यक दस्तावेजों तथा परिवहन नियमों के प्रावधानों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 6 वाहनों में एमपी33 एल 3174, एमपी33 जेडएल 6663, एमपी33 टी 1155, एक बिना नंबर का ऑटो, एमपी67 आर 1643 एवं एमपी33 आर 2648 को जब्त कर कार्यालय में खड़ा कराया गया है।

*नियमों के उल्लंघन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना*
कार्रवाई के दौरान यातायात व परिवहन नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध रसीद काटकर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 10 हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।

*सड़क सुरक्षा हेतु चेकिंग अभियान रहेगा निरंतर जारी*
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशों के तहत जिले भर में सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करने वाले यात्रियों व बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। परिवहन विभाग द्वारा समस्त वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, वाहन के समस्त आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें तथा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही वाहन का संचालन करें।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...