Skip to main content

राशन वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई:👉 6 विक्रेताओं पर की वैधानिक कार्यवाही, भेजे गए जेल।


राशन वितरण में गड़बड़ी करने वाले जाएंगे जेल, प्रत्येक उचित मूल्य दुकान की होगी सघन निगरानी: कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा*
राशन वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई:👉 6 विक्रेताओं पर की वैधानिक कार्यवाही, भेजे गए जेल।

ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
शिवपुरी, 03 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा राशन वितरण व्यवस्था को सुगम और पारदर्शी बनाने और प्रत्येक पात्र हितग्राही को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं तथा उनके द्वारा स्वयं इसकी निरंतर निगरानी भी की जा रही है। इसी क्रम में राशन वितरण में अनियमितता कर कानून-व्यवस्था भंग की स्थिति निर्मित करने वाले 6 राशन विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया है।

*समीक्षा में सामने आई अनियमितता, विक्रेताओं को जेल भेजने की कार्रवाई*
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा द्वारा आज कोलारस एसडीएम कार्यालय में राशन वितरण की केंद्रवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान👉 बामोरखुर्द एवं श्रीपुरा में गंभीर गड़बड़ी उजागर हुई। जाँच में पाया गया कि दुकानों की पीओएस मशीन में राशन का इंद्राज दर्ज था, किंतु भौतिक सत्यापन के दौरान खाद्यान्न उपलब्ध नहीं मिला और न ही हितग्राहियों को इसका वितरण किया गया था। इस अनियमितता के कारण ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त हुआ, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भंग होने की स्थिति निर्मित हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया और उनके निर्देशों पर बामोरखुर्द के विक्रेता माधौ सिंह यादव एवं श्रीपुरा के विक्रेता धनपाल सिंह के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों को सीधे जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही शासकीय उचित मूल्य की दुकान अ👉कोदा तहसील रन्नौद में भी राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर विक्रेता गोलू लोधी के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
पिछोर अनुविभाग में 👉3 विक्रेताओं पर कार्रवाई*
इसी क्रम में अनुविभाग पिछोर के अंतर्गत राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम पिछोर द्वारा 3 अन्य राशन विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इनमें शा. उचित मूल्य दुकान निवोदा के विक्रेता पुष्पेंद्र, शा. उचित मूल्य दुकान सिनावलकलां के विक्रेता भगवानलाल तथा शा. उचित मूल्य दुकान बघावारा  विक्रेता सतेंद्र शामिल हैं।

*बड़ोखरा में सेल्समैन का अवैध अतिक्रमण किया ध्वस्त*
इसके अलावा गत दिवस ग्राम बड़ोखरा (बदरवास) में कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के औचक निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सेल्समैन पर फिंगरप्रिंट लगवाकर 3 माह से राशन न देने का आरोप लगाया, जिस पर उन्होंने स्वयं की निगरानी में हितग्राहियों को राशन बंटवाया और तहसीलदार सचिन भार्गव को दोषी सेल्समैन पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। दुकान विक्रेता लगातार अनुपस्थित है इस स्थिति में आज तहसीलदार सचिन भार्गव के नेतृत्व में टीम ने सेल्समैन के गृह ग्राम सेमरीपहुंचकर जांच की और कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर बना अवैध मकान जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। 

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं मैदान में जाकर एक-एक उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करें और जहाँ भी राशन वितरण में कमी पाई जाए, वहाँ त्वरित जाँच की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गरीबों के हक का राशन हड़पने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सीधे जेल भेजा जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला, कोलारस एसडीएम श्री शिवदयाल धाकड़, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्री तुलेश्वर कुर्रे, सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा तहसीलदार कोलारस उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...