जिले में अभी तक 904.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 7 सितम्बर 2026/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2026 से अभी तक 904.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1372.80 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1585.86 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 934.80 मि.मी., बैराड़ में 985 मि.मी., पोहरी में 927 मि.मी., नरवर में 915 मि.मी., करैरा में 903.60 मि.मी., पिछोर में 944 मि.मी., कोलारस में 780.90 मि.मी., बदरवास में 953.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 796.50 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Comments
Post a Comment