जिले में अभी तक 906.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 8 सितम्बर 2026/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2026 से अभी तक 906.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1376.47 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1585.86 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 944.80 मि.मी., बैराड़ में 988 मि.मी., पोहरी में 927 मि.मी., नरवर में 920 मि.मी., करैरा में 903.60 मि.मी., पिछोर में 944 मि.मी., कोलारस में 780.90 मि.मी., बदरवास में 953.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 796.50 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Comments
Post a Comment