सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में घायलों को सहायता राशि स्वीकृत
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़ आशीष गौड
शिवपुरी 03 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए दो घायल व्यक्तियों को 👉कुल 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
सड़क दुर्घटना के प्रकरण में फतेहपुर आशीर्वाद हॉस्पिटल के पास शिवपुरी निवासी श्रीमती सिया बाई पत्नी श्री धनीराम नामदेव तथा फतेहपुर निवासी श्री लखन पुत्र श्री धनीराम नामदेव को राहत राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन द्वारा दोनों घायलों को👉 7,500-7,500 रुपये के मान से कुल 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है
Comments
Post a Comment