भृगुवंशम 👉ब्राह्मण समाज एवं शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों व नवनियुक्त कर्मचारियों का सम्मान।
भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज एवं शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों व नवनियुक्त कर्मचारियों का सम्मान।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़ आशीष गौड
शिवपुरी। भृगुवंशम ब्राह्मण समाज शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 6 सितंबर को बाणगंगा क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं नवनियुक्त कर्मचारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शर्मा तथा शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र व्यास रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षा, शिक्षक समाज के योगदान तथा सामाजिक एकजुटता पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात बाहर से पधारे गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
समारोह में स्वर्ण समाज के जिला संयोजक शत्रुघ्न सिंह तोमर महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, रघुराज सिंह बेस, ब्राह्मण महासभा सनातन के पुरुषोत्तम कांत शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों एवं समाज के प्रतिनिधियों का शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं नवनियुक्त कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में समर्पित किया है। ऐसे शिक्षकों का सम्मान समाज के लिए गौरव की बात है। नवनियुक्त कर्मचारियों को भी उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी.वी. पांडे, डॉ. बी.के. शर्मा, देवेंद्र कुमार भार्गव अमोल वाले द्वारका पारशर लक्ष्मी नारायण मिश्रा, राकेश मिश्रा, पुरुषोत्तम कांत वर्मा, जितेंद्र व्यास, धीरेंद्र शाक्य, नरेंद्र व्यास अनिल दुबे जयप्रकाश भार्गव राजेश पुरोहित चंद्रकांत मिश्रा सहित नंदकुमार भर्गवअ एडवोकेट डॉ सतीश कैलाशनारायण भार्गव पुरानी शिवपुरी कैलाश नारायण भार्गव कफराना वाले कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए दाल-बाटी एवं लड्डुओं का सामूहिक भोज आयोजित किया सड़कगया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। अंत में नगर अध्यक्ष अजयत्रिपाठी जी जीने ऐसे मौसम पधारनेके लिए आभार व्यक्त किया
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 👉6261010963,9755691938
✍️
Comments
Post a Comment