इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 8 सितम्बर 2026/ 11के.व्ही. इमामबाडा फीडर, भेड फार्म फीडर तथा राघवेन्द्र नगर फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 9 सितम्बर को उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 11 के.व्ही.इमामबाडा फीडर के बंद रहने से👉 सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक यादव मोहल्ला, बड़ा बाजार, महल सराय, हरिजन बस्ती, शीतौले की कोठी, इमामबाडा, जवाहर कालोनी इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11के.व्ही. भेड फार्म फीडर तथा राघवेन्द्र नगर फीडर के बंद रहने से सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक माधव नगर, गणेश कालोनी, नबाव सहाव रोड, पार्क वर्मा कालोनी, टोगरा रोड के पास आई.टी.बी.पी. गेट के सामने, राईन मार्केट, राघवेन्द्र नगर इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Comments
Post a Comment