Skip to main content

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित मुकुंद विनोद गार्डन में भागवत कथा का पांचवां दिन, गोवर्धन पूजा प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। प्रधान संपादक मुकेश गौड़

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित मुकुंद विनोद गार्डन में भागवत कथा का पांचवां दिन, गोवर्धन पूजा प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
ऋषि गस्वामी
 आशीष गौड 
। शिवपुरी के श्री राधे कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित मुकुंद विनोद गार्डन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास आचार्य विक्रम जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।

आचार्य विक्रम जी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के अहंकार से मुक्त कराकर गोवर्धन पर्वत की पूजा का महत्व बताया। जब इंद्र देव ने क्रोधित होकर ब्रज में मूसलाधार वर्षा की, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठिका अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर समस्त ब्रजवासियों की रक्षा की। कथा के दौरान गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कथा स्थल पर भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ भगवान श्रीकृष्ण और गिरिराज महाराज का स्मरण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया और धर्म लाभ प्राप्त किया।

श्री राधे कृष्ण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

कथा के दौरान वातावरण "राधे-राधे" के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूबकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...