गरीबों के हक पर डाका डालने वाले राशन माफियाओं के खिलाफ कांग्रेस का शंखानद।
दैनिक ज्ञान संचार भोपाल।
मुकेश गौड़
कोलारस ब्लॉक_कांग्रेस_कमेटी के तत्वाधान में क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों (कंट्रोलों) में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में एसडीएम को एक शिकायती ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से हमने पुरजोर मांग रखी है कि गरीबों का निवाला डकारने वाले भ्रष्ट अधिकारियों और सेल्समैनों पर तो कार्रवाई हो ही, लेकिन सबसे जरूरी उन सफेदपोश नेताओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए, जो पर्दे के पीछे रहकर इस पूरे 'राशन सिंडिकेट' को संरक्षण दे रहे हैं। केवल छोटी मछलियों पर कार्रवाई की खानापूर्ति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी!इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के सभी ऊर्जावान पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण और देवतुल्य कार्यकर्ता साथी भारी संख्या में उपस्थित रहे। जनता के हक की यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी। जिसमें सभी कांग्रेस जन उपस्थित हुए
कोलारस_कांग्रेस महंगाई_और_भ्रष्टाचार_के_खिलाफ_जंग #जनता_की_आवाज
Comments
Post a Comment