Skip to main content

राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने कलेक्टर निर्देश पर जिले भर में राजस्व अधिकारियों का बड़ा औचक निरीक्षण अभियान।


राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने कलेक्टर  निर्देश पर जिले भर में राजस्व अधिकारियों का बड़ा औचक निरीक्षण अभियान।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
करैरा, पोहरी, पिछोर, बदरवास, बैराड़ और नरवर की दर्जनों शासकीय उचित मूल्य दुकानों और बेयर हाउस की हुई सघन जांच*

शिवपुरी, 02 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले भर में राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और सर्वसुलभ बनाने के लिए व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तहसील करैरा, पोहरी, पिछोर,खनियाधाना, बदरवास, बैराड़ एवं नरवर के एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों की शासकीय उचित मूल्य (पीडीएस) दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्यान्न स्टॉक, तौल और वितरण प्रणाली का जायजा लिया।

*अनियमितता और अशांति फैलाने पर 5 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई,*
प्राप्त शिकायतों और निरीक्षण अभियान के दौरान खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता और अशांति फैलाने के मामलों में प्रशासन द्वारा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई है। इसके तहत तहसील बदरवास अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान मांगरोल की पीओएस मशीन में 36 किग्रा गेहूं व 8 किग्रा चावल दर्ज होने के बावजूद भौतिक रूप से खाद्यान्न उपलब्ध न कराने पर विक्रेता श्री रामकृष्ण यादव के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा गया। 
इसी प्रकार शासकीय उचित मूल्य की दुकान कार्या की पीओएस मशीन में 110 क्विंटल गेहूं व 40 क्विंटल चावल शेष होने के बाद भी स्टॉक न मिलने और ग्रामीणों को वितरण न करने पर सुनील खंगार व फेरन सिंह परिहार को जेल भेजा गया, इसके अतिरिक्त पीडीएस दुकान देहरबारा के विक्रेता सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा खाद्यान्न वितरण न करने से उत्पन्न कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण सुरेंद्र सिंह रावत के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। जबकि शासकीय उचित मूल्य दुकान देहरदा सड़क पर खाद्यान्न वितरण के दौरान अशांति फैलाने वाले व्यक्ति अजब सिंह जाटव निवासी जूर के विरुद्ध भी  कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। 

*करैरा अनुभाग: दो दर्जन से अधिक दुकानों की जांच, नोटिस जारी करने के निर्देश*
करैरा एसडीएम श्री अनुपम शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदारों की टीम ने सिलारपुर, मार्केटिंग सोसायटी करेरा, बघेदरी, टोड़ा, करेरा, मुंगावली एवं करोठा सहित दो दर्जन से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर निर्धारित पीला बोर्ड न होने तथा स्टॉक में कमी पाए जाने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की और खाद्य निरीक्षक श्री नरेश मांझी को संबंधित दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम ने उपभोक्ताओं से सीधी चर्चा कर राशन उपलब्धता की जानकारी ली।

*पोहरी अनुभाग: दुकानों के साथ माँ नर्मदा बेयर हाउस का औचक निरीक्षण*

पोहरी एसडीएम श्री जे.पी. गुप्ता ने आंकुर्सी, मारोरा अहीर, मड़खेड़ा, देहदे एवं माँ नर्मदा बेयर हाउस का निरीक्षण किया। आंकुर्सी में राशन पर्ची न निकलने व बोर्ड न होने पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मारोरा अहीर में दुकान बंद मिलने पर एक घंटे के भीतर खोलकर वितरण पूरा करने के निर्देश दिए।  बेयर हाउस निरीक्षण के दौरान शेष फीडिंग का कार्य उसी दिन पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं तहसीलदार श्रीमती कल्पना शर्मा ने झिरी राशन दुकान की जांच की।

*पिछोर, बैराड़ एवं नरवर में निरीक्षण एवं सख्त हिदायत*

पिछोर अनुभाग में एसडीएम श्रीमती ममता शाक्य ने ग्राम मल्हवानी, सेमरी, पाएगा, छिरवाहा, भरसूला, पोठयाई, बमना, पिपारा एवं धौर्रा स्थित दुकानों की जांच की। वहीं तहसीलदार श्री शिवशंकर गुर्जर ने ग्राम बदरवास और कालीपहाड़ी में दुकानों का औचक निरीक्षण कर तौल की जांच की और मौके पर राशन वितरण भी कराया गया।

बैराड़ तहसील में तहसीलदार श्री द्रगपाल सिंह बैस ने टोड़ा, भौराना, खरई डाबर, जरियाकला, जोराई, बेरजा, बालापुर, सड़ एवं एचवाड़ा की दुकानों का निरीक्षण किया। कई दुकानों में पाई गई खामियों व अनियमितताओं का प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जा रहा है।

नरवर तहसील: तहसीलदार श्री विजय कुमार त्यागी ने निजामपुर, मंगरौनी, किशनपुर एवं फूलपुर की दुकानों की जांच की। फूलपुर में वितरण कम पाए जाने पर तत्काल शत-प्रतिशत खाद्यान्न बांटने के निर्देश दिए गए।

*जिला प्रशासन की उपभोक्ताओं से अपील*
पात्र हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे राशन प्राप्त करते समय निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न की तौल अवश्य कराएं और राशन मिलने के बाद ही पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाएं। किसी भी प्रकार की कमी या शिकायत होने पर तत्काल संबंधित अधिकारी या अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में सूचित करें। जिले में राशन वितरण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु यह सतत निगरानी आगे भी जारी रहेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 👉 📞6261010963

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...