इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 9 सितंबर 2026/ 11के.व्ही. जवाहर कालोनी फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 10 सितम्बर को उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 11 के.व्ही.जवाहर कालोनी फीडर के बंद रहने से सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक जाधव सागर रोड, स्टेडियम के रोड, हवाई पटटी, महल सराय, जवाहर कालोनी, अम्बेडकर कालोनी, पी.एस.क्यू लाइन इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Comments
Post a Comment