Skip to main content

मैदानी अमले को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश**मदिरा का अवैध निर्माण, परिवहन, विक्रय की सूचना हेतु आबकारी विभाग ने बनाया नियंत्रण कक्ष।


मैदानी अमले को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश*
*मदिरा का अवैध निर्माण, परिवहन, विक्रय की सूचना हेतु आबकारी विभाग ने बनाया नियंत्रण कक्ष।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी, 10 सितंबर 2026/  मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत अवैध रूप से मदिरा का निर्माण, परिवहन, कब्जा अथवा विक्रय किया जाना दंडनीय अपराध है। 
 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा प्रभावी सूचना तंत्र के लिए कंट्रोल रूम गठित कर नंबर जारी किए गए हैं ताकि अवैध मदिरा भंडारण एवं विक्रय की जानकारी दी जा सके और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के लिए पटवारी राजस्व निरीक्षक को भी इस प्रकार की अवैध मदिरा भंडारण एवं विक्रय की जानकारी होने पर तत्काल संबंधित पुलिस थाने के थाना प्रभारी सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य मैदानी अमले द्वारा भी अब इसकी निगरानी की जाएगी। स्थानीय स्तर पर तैनात शासकीय सेवकों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता नगरीय निकाय क्षेत्र में नियुक्त नगर पालिका के कर्मचारी वार्ड प्रभारी को इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि वह संबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से मदिरा का निर्माण परिवहन कब्जा या विक्रय की जानकारी संबंधित मजिस्ट्रेट या थाना प्रभारी को उपलब्ध कराएंगे ताकि समय पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। जिला आबकारी अधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखकर मैदानी ह
अमले को निर्देशित करने के लिए कहा है।

*इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना*
अवैध मदिरा से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना देने या शिकायत दर्ज कराने हेतु आबकारी विभाग द्वारा वृत्तवार अधिकारियों एवं नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर जारी किए गए हैं। आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी 👉मो. 9993963103, आबकारी वृत्त शिवपुरी / पिछोर मो. 9993963103, आबकारी वृत्त करेरा मो. 9300809126, आबकारी वृत्त पोहरी मो. 7879278698, आबकारी वृत्त कोलारस मो. 8435675150 शामिल है। आमजन तथा मैदानी शासकीय कर्मचारी अवैध शराब की बिक्री, परिवहन या निर्माण की जानकारी सीधे इन नंबरों पर देकर प्रशासन को अवगत करा सकते हैं।
समाचार क्रमांक 81/2026 ---00---

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...