मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के 3 मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु 1.95 लाख रुपये की सहायता।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के 3 मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु 1.95 लाख रुपये की सहायता।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 08 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से वित्तीय वर्ष 2026-27 में शिवपुरी जिले के 3 जरूरतमंद मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु कुल 1 लाख 95 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के आदेशानुसार संबंधितों को भुगतान कर दिया गया है।
इसके तहत वार्ड नम्बर 10 गूडर रोड खनियाधाना निवासी श्री ईशू जैन को गंभीर बीमारी के इलाज हेतु 50 हजार रुपये की सहायता दी गई है। तहसील कोलारस के ग्राम रामगढ़ निवासी श्री सुनील कुमार यादव को हेड इंजरी के उपचार हेतु 95 हजार रुपये, तहसील कोलारस के ग्राम रामगढ निवासी श्री बृजेश यादव को गंभीर रोग के उपचार हेतु 50 हजार रुपये की राशि दी गई है।
समाचार क्रमांक 53/2026
Comments
Post a Comment