मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए👉 दिनांक 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 06अक्टूबर 2026/ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे हुए नागरिक, वर्तमान में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके तथा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने जिले के छूटे हुए मतदाताओं और नए मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म 06 भरें और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता मोबाइल "वोटर हेल्पलाइन ऐप" के माध्यम से या ऑफलाइन फॉर्म 06 भी भर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार एसआईआर कार्य पूर्ण हो जाने के कारण फॉर्म 4 या डिक्लेरेशन की आवश्यकता नहीं होगी। यदि किसी नागरिक को कोई समस्या आती है, तो वे अपने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम (निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी) से संपर्क कर सकते हैं या जिला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को कैंपों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
समाचार क्रमांक 41/2026
Comments
Post a Comment