Skip to main content

ग्राम पंचायत सतनवाड़ा कलां में ‘‘सफाई मित्रों का सम्मान समारोह’’ आयोजित; कलेक्टर श्री वर्मा ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित**कलेक्टर श्री वर्मा ने दिलाई स्वच्छता की शपथ।👉कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।

ग्राम पंचायत सतनवाड़ा कलां में ‘‘सफाई मित्रों का सम्मान समारोह’’ आयोजित; कलेक्टर श्री वर्मा ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित*
*कलेक्टर श्री वर्मा ने  दिलाई स्वच्छता की शपथ।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी, 02 अक्टूबर 2026/ ‘‘सेवा-संकल्प-अभियान एवं ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’’  के अंतर्गत शिवपुरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सतनवाड़ा कलां स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसर भवन में पंचायत के सफाई मित्रों का सम्मान समारोह एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को अपने आसपास सफाई रखने, अन्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके योगदान से ही स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण संभव है। इसलिए अपने काम के प्रति हमेशा सक्रिय रहें।

*जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद*
 सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज तथा जनपद पंचायत शिवपुरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सोनम जैन उपस्थित रहीं।

*स्वच्छता अभियान में करें सक्रिय भागीदारी*
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों द्वारा सफाई कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए समाज के प्रत्येक नागरिक से स्वच्छता अभियानों में निरंतर सहयोग देने और अपने गाँव व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई। जब सभी नागरिक सक्रिय रूप से स्वच्छता अभियान में भागीदारी करेंगे तभी स्वच्छ वातावरण निर्मित होगा।
समाचार क्रमांक 11/2026

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...