शिवपुरी ग्रामीण के कई क्षेत्रों में बंद रहेगा विद्युत प्रदाय*
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा
मुकेश गौड़ आशीष गौड
शिवपुरी, 08 अक्टूबर 2026/ मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (उपसंभाग शिवपुरी ग्रामीण) द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाना है। उक्त कार्य सावधानीपूर्वक किए जाने हेतु 09 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
09 अक्टूबर को समय 👉प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 के.व्ही.बैराड़ फीडर तथा 33 के.व्ही.सुभाषपुरा फीडर एवं उनसे संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। जिसमें 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र बैराड़ से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र सुभाषपुरा एवं धौलागढ़ उपकेन्द्र से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।👇👇
6261010963,9755691938
Comments
Post a Comment