शासकीय कार्य में लापरवाही पर दो पटवारियों के विरुद्ध कार्रवाई*
👉दो पटवारी किए निलंबित।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 09 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर दो पटवारियों को निलंबित किया गया है। मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के अंतर्गत यह कार्यवाही की गई है।
श्री पीयूष साहू, पटवारी (तहसील नरवर) को तहसील पिछोर में शासकीय कार्य संपादित करने हेतु आदेशित किया गया था। परंतु उक्त आदेश के पालन में श्री साहू अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हुए। वर्तमान में शासन की महत्वपूर्ण स्वामित्व योजना की कार्यवाही प्रचलन में है। श्री साहू का यह कृत्य शासकीय कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिछोर निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार पोहरी में तहसील बैराड़ के कालामढ़ हल्का पटवारी श्री राजेश धाकड़ द्वारा कार्यालय को बिना कोई पूर्व सूचना दिए न्यायालय में वादी साक्षी के रूप में शासन विरोधी कथन अंकित कराए गए। पटवारी द्वारा न्यायालय में साक्ष्य देने के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना न दिए जाने से प्रकरण में शासन की ओर से सही पक्ष प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिससे शासन को क्षति पहुँची। श्री धाकड़ के इस कृत्य को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी जिला शिवपुरी रहेगा।
समाचार क्रमांक 67/2026 ---00---
Comments
Post a Comment