शिवपुरी शहर के कई क्षेत्रों में बंद रहेगा विद्युत प्रदाय
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा।
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 10 अक्टूबर 2026/ मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पश्चिम क्षेत्र शिवपुरी शहर) द्वारा शहरी क्षेत्र में आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाना है। उक्त कार्य सावधानीपूर्वक किए जाने हेतु 11 अक्टूबर 2026 को संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
11 अक्टूबर को समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33 के.व्ही. फतेहपुर फीडर अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. न्यू बस स्टेन्ड फीडर, मनियर फीडर, फतेहपुर फीडर एवं उनसे संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। जिसमें
श्रीराम कालोनी, रघुवन्शी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हाथी खाना, सिटी सेन्टर कॉलोनी, हनुमान कालोनी, अमृत बिहार कालानी, बस स्टेन्ड, मनियर, बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कालोनी, फतेहपुर तथा शारदा कालोनी, फतेहपुर गाँव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नं. कोठी के पास आदि संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
समाचार क्रमांक 71/2026
Comments
Post a Comment