‘स्वामित्व योजना’ में कार्य की धीमी प्रगति पर पोहरी एसडीएम ने पटवारियों को जारी किए कारण बताओ नोटिस।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 10 अक्टूबर 2026/ मध्य प्रदेश शासन एवं केंद्र सरकार की अति-महत्वाकांक्षी ‘स्वामित्व योजना’ (स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026) के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने तथा शासकीय कार्यों में उदासीनता पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
पोहरी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री जेपी गुप्ता द्वारा पोहरी अनुभाग के अंतर्गत आने वाले 9 पटवारियों को कार्य में प्रगति न लाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि के भू-अधिकार पत्रों के निःशुल्क पंजीयन और अधिकार अभिलेख निष्पादन की प्रक्रिया को आगे न बढ़ाने पर एसडीएम द्वारा यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
स्वामित्व योजना के कार्यों में रुचि न लेने और अपेक्षित प्रगति न लाने वाले जिन पटवारियों को एसडीएम द्वारा कारण बताओ नोटिस थमाया गया है, उनमें श्री मुकुल हरदेनिया (हल्का पटवारी-जोराई), श्री हेमेंद्र राठौर (हल्का पटवारी-भैसरावन), श्री अनिल राठौर (हल्का पटवारी-खरई डावर), श्रीमती साधना वर्मा (हल्का पटवारी-देवपुरा), श्रीमती वैशाली पाठक (हल्का पटवारी-भौराना), श्री रजनीश धाकड़ (हल्का पटवारी-गोंदरी), श्री बालेन्द्र पचौरी (हल्का पटवारी-भिलौड़ी), श्रीमती अनिता पटेल (हल्का पटवारी-गोवर्धन), श्री गजेंद्र धाकड़ (हल्का पटवारी-बरोद) शामिल है।
समाचार क्रमांक 74/2026
Comments
Post a Comment