Skip to main content

शिक्षित और समृद्ध ब्राह्मण समाज बनाने का संकल्प लिया*👉तीर्थ यात्रा से लौटे यात्रियों का स्वागत किया

शिक्षित और समृद्ध ब्राह्मण समाज बनाने का संकल्प लिया*
👉तीर्थ यात्रा से लौटे यात्रियों का स्वागत किया।
दैनिक ज्ञान संचार भोपाल। 
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला इकाई शिवपुरी एवं परशुराम कल्याण बोर्ड की मासिक बैठक वार्ड क्रमांक 15 के दुबे नर्सरी में पंडित कैलाश नारायण दुबे के निज निवास पर बैठक आयोजित हुई सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर बैठक के मुख्य अतिथि पंडित हरवंश शर्मा कुढाजागीर एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे पंडित पुरुषोत्तम कान्त शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पंडित कैलाश नारायण भार्गव ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। तथा उत्तराखंड की पावन तीर्थ यात्रा पूरी कर  सकुशल अपने गृह नगर लोटे तीर्थ यात्रिय पंडित कैलाश नारायण दुबे व धर्मपत्नी का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन द्वारा फूल मालाओं शाॅल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। 
 अपनों को सुरक्षित और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर देखकर समाज बंधुओ की आंखें खुशी से  छलक आई। यात्रा से लौटे श्रद्धालु पंडित कैलाश नारायण दुबे ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि यात्रा बेहद कठिन व सुखद और आध्यात्मिक शांति देने वाली रही। उन्होंने देश की सुख समृद्धि और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की।
 मुख्य अतिथि पंडित हरवंश शर्मा कुडा जागिरने अपनी उद्बोधन में कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन एवं परशुराम कल्याण बोर्ड शिवपुरी का लक्ष्य शिक्षा आत्मनिर्भरता और समाज सुधार के माध्यम से ब्राह्मण समुदाय को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। 
जैसी दहेज मुक्त विवाह, छात्रवृत्ति, सामूहिक विवाह, और सामुदायिक सेवा शामिल है। ताकि हर ब्राह्मण शिक्षित सशक्त और राष्ट्र के प्रति समर्पित हो ऐसा कार्य अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन संगठन शिवपुरी कर रहा है ,और समाज के उत्थान के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है। 
 अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला संयोजक पंडित कैलाश नारायण भार्गव ने कहा कि ब्राह्मण सतयुग से आज तक शिक्षा और ज्ञान के वाहिक  रहे है, लेकिन आज भी हमारी कई भाई बहन शिक्षा से वंचित है और हमारा समाज सदियों से राष्ट्र सेवा में अग्रसर रहा है पर आज हम बिखर गए हैं आज के दौर में हम अकेलेपन और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं जहां रिश्तो की डोर भी कमजोर हो रही है हम सबको मिलकर मजबूत करना है और हमारा लक्ष्य हो कि हर ब्राह्मण बच्चा स्कूल जाए और आगे बढ़े ।
 ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कान्त शर्मा ने कहा कि हमारे संगठन को दहेज नहीं संस्कार में श्रेष्ठता का नारा देकर सादगी पूर्ण विवाह को बढ़ावा देने की समाज बंधुओ को सुझाव दें, इससे हम महंगी शादियों से बचगें और गरीब भाइयों पर दबाव कम पड़ेगा ।
 जिला कार्यवाहक जिला अध्यक्ष पंडित कुंज बिहारी पाराशर ने सामुदायिक एकता के लिए पूरे देश और विदेश के ब्राह्मणों को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए जिससे हम अलग-अलग धाराओं में बटे रहने के बजाय एक मंच पर आ जाएंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष पंडित देवेंद्र मड़वास ने कहा कि समाज के लोगों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए क्योंकि अपने पूर्वज जैसे चाणक्य के आदर्श से सीखना होगा कि हमें सिर्फ अपनी हक की बात नहीं बल्कि संविधान के प्रति अपनी कर्तव्यों( मौलिक कर्तव्यों) को भी समझना और निभाना है ताकि हमें राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके। जिला उपाध्यक्ष
पंडित रामसेवक गौंड  ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर ब्राह्मण शिक्षित हो आत्मनिर्भर बने और देश के विकास में अपना सर्वस्व दें। हम सब मिलकर एक संकल्प ले की एक मजबूत शिक्षित और समृद्ध ब्राह्मण समाज का निर्माण करें । बैठक में मुख्य रूप से सुरेश शर्मा, राजेंद्र पांडे, सुरेंद्र पाठक, परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी पंडित एस एन उपाध्याय गजानद शर्मा सुरेश भार्गव राम प्रकाश शर्मा कैलाश नारायण मुद्गल प्रदीप शर्मा सुआटौर आदि उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन पंडित हरगोविंद शर्मा ने किया तथा अंत में आभार पंडित कैलाश नारायण दुबे ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...