शहर के कई क्षेत्रों में बंद रहेगा विद्युत प्रदाय
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा।
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 02 अक्टूबर 2026/ मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर) द्वारा शहर में आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाना है। उक्त कार्य सावधानीपूर्वक किए जाने हेतु 03 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 02 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
03 अक्टूबर को समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 02 बजे तक 33/11 के.व्ही. डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. खुड़ा फीडर तथा 33/11 के.व्ही. वाणगंगा उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. विष्णुमंदिर फीडर एवं उनसे संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। जिसमें शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाईन, गौतम विहार कॉलोनी, कीजरीधाम कॉलोनी, नक्षत्र गार्डन के आसपास इत्यादि क्षेत्र, विष्णुमंदिर, गुलाबशाह दरगाह, सर्वाेदय नगर, इंदिरा कॉलोनी, फक्कड. कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
समाचार क्रमांक 16/2026
Comments
Post a Comment