सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम लुधावली में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा
मुकेश गौड़
सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्कूली विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प*
शिवपुरी, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत आज शिवपुरी के ग्राम लुधावली में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग की टीम एवं स्कूली विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विधायक श्री देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव एवं पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दिया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी श्री सुधांशु यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज सहित प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विधायक श्री देवेंद्र जैन ने पौधारोपण करते हुए कहा कि यदि हम एक भी पौधा लगाकर उसे बचाने का संकल्प लें तो इस प्रकार हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना बड़ा योगदान दे सकेंगे। उन्होंने स्कूल के छात्रों से कहा कि आप सभी इस दिशा में आगे बढ़े और पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लें। बच्चे हमारे देश का भविष्य है और यदि यह पर्यावरण संरक्षण के हित में आगे बढ़ेंगे तो इसके सकारात्मक परिणाम हमें भविष्य में देखने को मिलेंगे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया
Comments
Post a Comment