थाना कंपू पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ👉 कार्यवाही
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़ आशीष गौड
कंपू स्थित फायरिंग रेंज के पास ऑटो से शराब तस्करी करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने 07 पेटी अवैध देशी शराब सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 30.09.2026 को इलाका भ्रमण के दौरान कंपू पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ऑटो क्रमांक एमपी07-जेडके-1538 में दो व्यक्ति अवैध शराब रखकर विक्रय हेतु फायरिंग रेंज से अवाडपुरा ले जा रहे है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी कम्पू को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी इन्दरगंज श्री रोबिन जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कम्पू डीएसपी श्री अमर सिंह सिकरवार के द्वारा पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। मुखबिर की सूचना की तस्दीक करने पुलिस टीम फायरिंग रेंज पहुँची जहां एक ऑटो खड़ा दिखा, जिसमे दो व्यक्ति बैठे थे, जो पुलिस को आता देख ऑटो लेकर भागने का प्रयास करने लगे, जिनको घेरकर पकड़ा और नाम व पता पूछा तो एक ने मुज्जफर अली पुत्र अनवर अली आयु 32 साल निवासी सब्जी मण्डी के पीछे कुआ के पास अवाडपुरा गुढागुढी का नाका कम्पू, तथा दूसरे ने नौशाद खांन पुत्र नसरुल खान आयु 32 वर्ष निवासी पिछोरो की पहाडिया अवाडपुरा कम्पू ग्वालियर का होना बताया।
पुलिस टीम द्वारा एक ऑटो जिसका नंबर एमपी07-जेडके-1538 की तलाशी ली गई तो उसमे 07 पेटी देशी प्लेन शराब क्वार्टर कुल 63 लीटर कीमत लगभग 28000/- रुपए के रखे मिले, आरोपियों का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपियों के कब्जे से 07 पेटी देशी प्लेन शराब क्वार्टर तथा एक ऑटो क्रमांक एमपी07-जेडके-1538 को विधिवत जप्त किया गया। थाना कम्पू पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 243/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया जाकर अवैध शराब के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपी*:-
1. मुज्जफर अली पुत्र अनवर अली आयु 32 साल निवासी सब्जी मण्डी के पीछे कुआ के पास अवाडपुरा गुढागुढी का नाका कम्पू ग्वालियर।
2. नौशाद खांन पुत्र नसरुल खान आयु 32 वर्ष निवासी पिछोरों की पहाड़िया अवाडपुरा कम्पू ग्वालियर।
जप्त मशरूकाः- 07 पेटी देशी प्लेन शराब के क्वार्टर कीमती लगभग 28,000/- रुपये तथा एक ऑटो क्रमांक एमपी07-जेडके-1538 कीमती लगभग 2,50,000/- रुपये का जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कम्पू डीएसपी श्री अमर सिंह सिकरवार, उप निरी. गुलाब सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार राठौर, आरक्षक अजब सिंह, आरक्षक देवेंद्र सिंह, आरक्षक वीरभान सिंह, आरक्षक सक्षम तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
Comments
Post a Comment