Skip to main content

मुख्यमंत्री जन विश्वास’ और ‘सेवा सेतु अभियान' के तहत शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण*कलेक्टर श्री वर्मा ने करैरा क्षेत्र के स्कूलों, आंगनवाड़ी एवं गौशाला का किया औचक निरीक्षण


मुख्यमंत्री जन विश्वास’ और ‘सेवा सेतु अभियान' के तहत शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण
*कलेक्टर श्री वर्मा ने करैरा क्षेत्र के स्कूलों, आंगनवाड़ी एवं गौशाला का किया औचक निरीक्षण
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा।
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी, 03 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत शनिवार को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने विकासखंड करैरा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्र तथा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य सेवाओं का सघन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*सांदिपनि स्कूल करैरा का निरीक्षण; जल निकासी व रिचार्ज शाफ्ट हेतु आवश्यक निर्देश*
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने सांदिपनि मॉडल स्कूल (शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करैरा) का निरीक्षण कर कक्षाओं, सांस्कृतिक एक्टिविटी कक्ष, खेल मैदान, पेयजल व्यवस्था, वर्षा के पानी की निकासी व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में उपलब्ध फर्नीचर की स्थिति भी देखी। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर श्री वर्मा ने रिचार्ज शाफ्ट के निर्माण हेतु स्थान चिन्हांकित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य द्वारा बताई गई समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने उन्हें समस्त समस्याएं लिखित में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि उनका त्वरित समाधान किया जा सके।

*लोटनपुरा आंगनवाड़ी केंद्र में कम टीकाकरण पर जताई नाराजगी;  दवा वितरण के निर्देश*
कलेक्टर श्री वर्मा ने आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र लोटनपुरा (टीला) सेक्टर करैरा शहरी का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरिता राय से बच्चों के टीकाकरण के संबंध में जानकारी लेने पर कम टीकाकरण पाए जाने पर कलेक्टर श्री वर्मा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उपस्थित सीडीपीओ से बच्चों को दिए जाने वाले भोजन, पूरक पोषण आहार, दवाओं की उपलब्धता तथा पिंक व ब्लू गोलियों के वितरण की स्थिति की समीक्षा की और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*ग्राम पंचायत टीला में गौशाला एवं एकीकृत शासकीय हाई स्कूल का निरीक्षण*
इसके पश्चात कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्राम पंचायत टीला स्थित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गायों के रहने के स्थल, पशु आहार (चारे) की उपलब्धता, पीने के पानी तथा मवेशियों में लगे टैग की जानकारी ली एवं गौशाला संचालक से जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल टीला का भी निरीक्षण किया, जहाँ कक्षाओं में जाकर बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर लिखे पाठ्य-विषय को पढ़वाकर शैक्षणिक स्तर परखा और छात्रों की उपस्थिति एवं शिक्षकों से आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
समाचार क्रमांक 20/2026

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...