शिवपुरी में कांवड़ियों का भव्य स्वागत: विक्रम चाट वालों ने त्रिवेणी वाटिका में की भोजन प्रसादी और पुष्प वर्षा, गूंजे 'बोल बम' के जयकारे
शिवपुरी में कांवड़ियों का भव्य स्वागत: विक्रम चाट वालों ने त्रिवेणी वाटिका में की भोजन प्रसादी और पुष्प वर्षा, गूंजे 'बोल बम' के जयकारे ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा मुकेश गौड़ आशीष गौड शिवपुरी संवाददाता ऋषि गोस्वामी शिवपुरी: सावन मास के पवित्र अवसर पर शिवपुरी में कांवड़ यात्रा पर निकले शिव भक्तों का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बन रही है। इसी क्रम में शिवपुरी के प्रसिद्ध विक्रम चाट वालों की ओर से त्रिवेणी वाटिका में कांवड़ियों का अत्यंत भव्य और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा माहौल 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा। फूल-मालाओं और ढोल-ताशों के साथ हुआ स्वागत भव्य अगवानी: विक्रम चाट परिवार और स्थानीय उनके मिलने वाले ने मिलकर कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। भोजन प्रसादी: यात्रा के दौरान विश्राम करने और रुकने के लिए त्रिवेणी वाटिका में कांवड़ियों हेतु विशेष भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी भक्तों ने लाभ उठाया। सांस्कृतिक उल्लास: ढोल-ताशों की गूंज के बीच शिव भक्त कांवड़िए भजनों की धुन पर झूमते और थिरकते ...