भृगुवंशम 👉ब्राह्मण समाज एवं शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों व नवनियुक्त कर्मचारियों का सम्मान।
भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज एवं शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों व नवनियुक्त कर्मचारियों का सम्मान। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ । मुकेश गौड़ आशीष गौड शिवपुरी। भृगुवंशम ब्राह्मण समाज शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 6 सितंबर को बाणगंगा क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं नवनियुक्त कर्मचारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शर्मा तथा शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र व्यास रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षा, शिक्षक समाज के योगदान तथा सामाजिक एकजुटता पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात बाहर से पधारे गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह में स्वर्ण समाज के जिला संयोजक शत्रुघ्न सिंह तोमर महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष,...