राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली*कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम स्थानीय समिति का गठन और 'प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर' की स्थापना के निर्देश।
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली *कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम स्थानीय समिति का गठन और 'प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर' की स्थापना के निर्देश। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा मुकेश गौड़ शिवपुरी, 28 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार शिवपुरी में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, विधिक सहायता तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रहाटकर ने जिले में संचालित प्रमुख महिला सशक्तिकरण एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत ब्योरा लिया। उन्होंने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', 'सुकन्या समृद्धि योजना', 'मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना', 'मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना', 'विधवा पेंशन' तथा 'लखपति दीदी' योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रा...