Skip to main content

हनीट्रैप / 20 घंटे के अंदर एसआईटी चीफ को बदला गया, अब एडीजी संजीव शमी करेंगे जांच

  • मामले की जांच के लिए सोमवार को आईजी सीआईडी डी श्रीनिवास को एसआईटी चीफ नियुक्त किया गया था 
  • एडीजी संजीव शमी को अब एसआईटी चीफ बनाया गया, इंदौर एसएसपी रुचिवर्धन भी टीम में शामिल
भोपाल. हनीट्रैप मामले की एसआईटी जांच शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गई। डीजीपी को 20 घंटे के अंदर एसआईटी चीफ बदलना पड़ा। अब एडीजी इंटेलीजेंस संजीव शमी को एसआईटी का नया चीफ बनाया गया है। शमी की टीम में इंदौर एसएसपी रुचिवर्द्धन मिश्रा को भी रखा गया है।
हाईप्रोफाइल इस मामले की जांच के लिए सोमवार को डीजीपी ने एसआईटी का गठन किया था। इसका चीफ भोपाल के डीआईजी रह चुके आईजी सीआईडी डी श्रीनिवास वर्मा को बनाया गया था। हालांकि, मंगलवार को डी श्रीनिवास का नाम बदलकर संजीव शमी को एसआईटी का नया चीफ बना दिया। इसमें एसपी, एएसपी, सीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के करीब 12 अफसरों को शामिल किया गया है। 
सूत्र बताते हैं कि डी श्रीनिवास से पूछा गया तो उन्होंने इस मामले की जांच से इनकार कर दिया। लेकिन उन्हें चीफ बनाने का आदेश निकाल दिया गया था। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने खुलकर इस मामले में जांच करने इनकार कर दिया। इसके बाद आनन-फानन में संजीव शमी को एसआईटी का चीफ बनाया गया।
क्या है हनीट्रैप मामला?
इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन की 3 करोड़ रुपए मांगने की शिकायत के बाद भोपाल और इंदौर पुलिस ने कार्रवाई कर ब्लैकमेलिंग करने वाली पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया था। यह महिलाएं अफसरों और नेताओं के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थीं। इस हाईप्रोफाइल मामले में एक पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल, पूर्व सांसद, भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेता और नौकरशाहों के फंसे होने की बात कही जा रही है। हालांकि अब तक इस मामले में किसी का नाम सामने नहीं आया है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।