Skip to main content

राजस्थान / कर्ज में डूबा पिता मासूम बेटा-बेटी के साथ कुए में कूदा, तीनों की दर्दनाक मौत


  • मौके पर मिला सुसाइड नोट, लिखा मेरे बाद कोई बच्चों को परेशान नहीं करे इसलिए उनको भी साथ ले लिया

डग (झालावाड़)। कस्बे में शनिवार तड़के एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला है जिसमें कर्ज से तंग होकर सुसाइड करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उप अधीक्षक ब्रज मोहन मीणा ने बताया कि डग कस्बा निवासी मनोज व्यास (38) ने अपने पुत्र पुरूषोत्तम (5) व पुत्री नव्या (7) को साथ लेकर चौमेहला रोड स्थित करीब 20 फीट गहरे कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से निकाल सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। मौके पर सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक ने कर्ज में डूबने के कारण आत्महत्या करना लिखा है।
सुसाइड नोट के अनुसार मृतक के सिर पर इतना कर्जा था कि वह चुका नहीं पा रहा था। इससे वह काफी दिनों से अवसाद में था। सुसाइड नोट में सामने आया कि उसके मरने के बाद कोई बच्चों को परेशान न करे इस कारण उन्हें साथ लेकर आत्महत्या की। मृतक ने आत्महत्या के लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराया है।
एसएचओ भंवर सिंह ने बताया कि सुबह तड़के परिजनों को कमरे में बच्चे नजर नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू की। लोगों से तलाश करने पर जानकारी हुई कि मनोज को बच्चों के साथ चौमेहला रोड पर जाते हुए दिखाई दिया था। इस पर वे चौमेहला रोड पहुंचे। वहां कुए की पाल पर चप्पलों को देखा,  कुए में देखा तो बच्चों की लाश मिली। परिजनों की चीख-पुकार सुन बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से तीनों को कुएं से निकाल डग सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।