Skip to main content

शिलान्यास / मुख्यमंत्री ने कहा- भोज मेट्रो होगा नाम, विधायक मसूद ने कहा- दादा भाई भोपाल मेट्रो ही रहने दो

  • राजधानी में चलने वाली मेट्राे रेल जयपुर की मेट्राे रेल जैसी ही हाेगी, लेकिन वहां 6 कोच की मेट्राे चलती है
  • यात्रियाें काे स्टेशन पर ज्यादा इंतजार नहीं करना हाेगा, उन्हें हर पांच मिनट में स्टेशन से मेट्राे रेल मिलेगी
भोपाल. राजधानी भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ की घोषणा का भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने विरोध कर दिया। विधायक की बात सुनते ही मुख्यमंत्री असहज महसूस करते हुए विधायक की तरफ देखने लगे।
दरअसल, एमपी नगर में गायत्री मंदिर के पास भोपाल मेट्रो के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ये मेट्रो भोज मेट्रो के नाम से जानी जाएगी। मुख्यमंत्री का संबोधन खत्म होते ही भोपाल के महापौर आलोक शर्मा ने मेट्रो का नाम राजा भोज के नाम पर किए जाने का धन्यवाद किया। 
कार्यक्रम में धन्यवाद भाषण के लिए मंच पर आए विधायक आरीफ मसूद ने मुख्यमंत्री की ओर देखते हुए कहा- दादा भाई राजा भोज के नाम से कई काम हो चुके हैं और हो रहे हैं। इसलिए मेट्रो प्रोजेक्ट का नाम भोपाल मेट्रो ही रहने दिया जाए। 
मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन : इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गायत्री मंदिर के पास मेट्राे रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। 11 पंडितों ने मुख्यमंत्री से भूमिपूजन कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पट्टिका का अनावरण किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मंत्री पीसी शर्मा, गोविंद सिंह, आरिफ अकील और जयवर्धन सिंह, पूर्व सांसद सुरेश पचौरी और महापौर आलोक शर्मा मौजूद थे। 
 
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा: मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश एक इतिहास बनाने जा रहा है। युवा अवस्था में जब भोपाल आते थे तो यहां की झील को देखकर दुख होता था। जब मैं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री था तब इस झील के रखरखाव के लिए राशि आवंटित की थी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए मुझे यह अनुभव हुआ कि जब मेट्रो रेल जयपुर में, दिल्ली में चल सकती है तो फिर भोपाल में क्यों नहीं आ सकती है। उन्होंन भोपाल मेयर से अपील की कि आप यहां के लोगों की मदद करें, दिल्ली जाएं और केंद्र सरकार से मदद की अपील करें। 
प्रज्ञा ठाकुर को नहीं बुलाने का विरोध: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने का विरोध किया। राहुल ने कहा कि भोपाल में इस प्रोजेक्ट का काम पहले ही शुरू हो गया है। कांग्रेस सरकार जनता को धोखा दे रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।