कोलारस में सरकार की आदेश का पालन आखिर क्यों नहीं कर रहे अधिकारी करोड़ों की शासकीय भूमि अतिक्रमणकारियों के कब्जे में पूरे देश में जहां भूमि माफिया पर कार्यवाही जारी है और करोड़ों की शासकीय संपत्ति को अधिकारियों द्वारा अपने कब्जे में लिया गया है वही कोलारस में प्रशासन द्वारा अभी तक ऐसी कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे लगे कि सरकार के आदेश का पालन यहां हो रहा है कोलारस नगर में कहीं-कहीं पर स्थित शासकीय जमीनों पर भू माफियाओं ने अपना कब्जा जमा रखा है और अनेक स्थानों पर तो शासकीय भूमि पर भवन तक बना दिए हैं और उनमें आराम से भू-माफिया निवासरत है कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई परंतु गुमटीओ तक ही यह मुहिम जारी रही अब जब प्रदेश कि कांग्रेस सरकार की मुखिया कमलनाथ ने सभी जिला कलेक्टरों को शक्ति के साथ शासकीय भूमि को मुक्त कराने के आदेश दे दिए हैं कोलारस में अभी तक ऐसी कार्यवाही नहीं की गई जबकि करैरा बैराड़ में कार्यवाही हो चुकी है और लाखों रुपए की शासकीय भूमि को प्रशासन ने मुक्त कराया है कोलारस नगर में भी राई रोड गुंजारी नदी के पास छात्रवास जगतपुर के पास जेल रोड एबी रोड मानी पुरा कब्रिस्तान के पास सहित अनेक स्थानों पर शासकीय जमीनों पर पक्के मकान बना लिए गए हैं एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी कब्रिस्तान पर वार्ड क्रमांक 10 एवं शासकीय जमीन पर मकान बना लिए गए हैं !
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment