Skip to main content

सैफ ने 'तान्हाजी' पर लगाया तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप, ध्रुवीकरण पर बोले- 'शायद ये देश आगे धर्म निरपेक्ष न रहे'

  • सैफ का आरोप- 'तान्हाजी:  द अनसंग वॉरियर' में राजनीतिक नजरिए से तथ्यों को बदला गया
  • सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा-  ध्रुवीकरण पाकिस्तान के निर्माण के साथ शुरू हो गया था
  • बकौल सैफ- अगर सेलेब्रिटी किसी राष्ट्रीय मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं तो उन्हें इसका नतीजा भुगतना पड़ सकता है

बॉलीवुड डेस्क.  सैफ अली खान का कहना है कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने इसे खतरनाक बताया है। वे फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा से बातचीत कर रहे थे। सैफ ने इस दौरान देश के ताजा माहौल पर भी अपना पक्ष रखा। उनके मुताबिक, चीजें जिस दिशा में आगे बढ़ रही हैं, वह देख कर लगता है कि शायद यह धर्मनिरपेक्ष न रहे।
'तान्हाजी' में राजनीतिक तथ्यों से छेड़छाड़
सैफ अली खान की मानें तो 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' जैसी फिल्मों में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करना खतरनाक है। उनके मुताबिक, वे यह जानते थे कि फिल्म में राजनीतिक नजरिए से तथ्यात्मक बदलाव किए गए हैं, जो कि सही नहीं है। बावजूद इसके उन्होंने यह फिल्म की, क्योंकि उन्हें उदयभान राठौड़ का किरदार आकर्षक लगा था। सैफ कहते हैं, "किसी वजह से मैं इस छेड़छाड़ के खिलाफ नहीं जा सका। शायद आगे ऐसा कर सकूं। लोग समझ रहे हैं कि यह इतिहास है। लेकिन हकीकत में यह नहीं है। क्योंकि इतिहास के बारे में मैं बखूबी जानता हूं।"
सैफ आगे कहते हैं, "मुझे नहीं लगता कि अंग्रेजों के आने से पहले इंडिया की अवधारणा थी। इस फिल्म में कोई ऐतिहासिक तथ्य नहीं हैं। इसे लेकर हम कोई तर्क नहीं दे सकते। दुर्भाग्य से जो कलाकार लिब्रल होने की वकालत करते हैं, वे भी लोकप्रियतावाद से अछूते नहीं है। यह स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन सच्चाई यही है।" 
क्या फिल्म इंडस्ट्री में भी ध्रुवीकरण बढ़ा है?
इस सवाल के जवाब में सैफ ने कहा, "हां यह हुआ है। मुझे लगता है कि यह 1947 में पाकिस्तान के निर्माण के साथ शुरू हुआ। विभाजन के बाद मेरे कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान चले गए, यह सोचकर कि शायद यह देश आगे धर्म निरपेक्ष नहीं रहेगा। कुछ यह सोचकर भारत में ही रुक गए कि देश धर्मनिरपेक्ष रहेगा। लेकिन आज चीजें जिस दिशा में आगे बढ़ रही हैं, वह देख लगता है देश शायद धर्मनिरपेक्ष न रहे।" 
सैफ आगे कहते हैं कि अगर वे स्वार्थी होकर अपने परिवार की ओर देखें तो उनके पास हर तरह की खुशी है। बेहतरीन डॉक्टर हैं, बच्चों की अच्छी पढाई है, बेहतर निवेश हो रहा है और रिटर्न भी अच्छा मिल रहा है। लेकिन देश में धर्मनिरपेक्षता और बाकी चीजों को लेकर चल रही बहस में वे शामिल नहीं हैं। 
फिल्म बिरादरी के लोग राष्ट्रीय मुद्दों पर चुप क्यों?
सैफ ने बताया कि आखिर क्यों फिल्म बिरादरी के कई लोग देश में चल रहे मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं। वे कहते हैं, "मुझे लगता है कि एक्टर्स को राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए।" उनके मुताबिक, अगर सेलेब्रिटी किसी राष्ट्रीय मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं तो उन्हें इसका नतीजा भुगतना पड़ सकता है। क्योंकि इससे उनकी फिल्में या बिजनेस प्रभावित हो सकता है। यही वजह है कि फिल्म बिरादरी के कई लोग देश में चल रहे मुद्दों पर चुप रहना ही बेहतर समझते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।