Skip to main content

दो दिन बाद शहर से निकलेंगे भारी वाहन, इससे पहले पुराने एनएच-3 काे सुधारने का काम शुरू

नए फोरलेने बायपास के दोनों रेलवे ओवर ब्रिज पर काम करने के लिए इस पर तीन महीने ट्रैफिक बंद किया जाएगा। सभी हल्के अाैर भारी वाहन शहर से हाेकर गुजरेंगे। शहर से ट्रैफिक निकालने से पहले पुराने एनएच-3 के पेंचवर्क का काम शनिवार से शुरू करा दिया ताकि जब भारी वाहन निकलें ताे दिक्कत न अाए। इसके अलावा व्यवस्थित ट्रैफिक के लिए शहर में निर्धारित स्थानों पर 22 शाइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। शहर से ट्रैफिक निकालने पर सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों के साथ रहेगी। हादसे रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस संबंधित स्कूलों को नोटिस देकर पहले से ही आगाह कर रही है। पुराने बायपास और करौंदी संपवेल से होकर निकलेगा हैवी ट्रैफिक।

हैवी ट्रैफिक एक या दाे दिन बाद निकालना शुरू किया जाएगा

17 किमी के नए फोरलेन बायपास का बैलेंस वर्क कराने के लिए एनएचएअाई ने दूसरे ठेकेदार को काम सौंपा है। बरसात में दोनों रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के एप्रोच स्लैब के साथ सड़क धसक गई थी। इसलिए दोनों आरओबी के एप्रोच स्लैब और सड़क का काम कराना जरूरी है। तभी फोरलेन बायपास पूरी तरह से तैयार हो पाएगा।
शहर में रोड किनारे इन स्कूलों को देर शाम नोटिस जारी किए

ट्रैफिक थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने देर शाम रोड किनारे वाले स्कूलों को नोटिस जारी किए। स्कूल संचालकों को आगह किया है कि ट्रैफिक दिन रात स्कूल के आगे से होकर गुजरेगा। इसलिए स्कूल खुलने और छुट्‌टी के समस दो-तीन व्यक्ति अतिरिक्त सड़क पर खड़े करें। इससे भारी वाहनों के कारण होने वाले संभावित हादसों को रोका जा सके। इसके लिए सेंट बेनेडिक्ट, भारतीय विद्यालय, हैप्पीडेज स्कूल, गणेशा ब्लेस्ड पब्लिक स्कूल आदि शामिल हैं।
दो-तीन दिन में ट्रैफिक शहर से निकलेगा

ठेकेदार से शहरी मार्ग के गड्‌ढे भरवा रहे हैं। 20-22 शाइन बोर्ड भी बनवा रहे हैं। दो-तीन दिन में ट्रैफिक शहर से निकलना शुरू हो जाएगा। आरओबी के काम के लिए तीन महीने का समय रहेगा। हालांकि फोरलेन बायपास का काम ठेकेदार को जून 2020 तक करके देना है।
मुस्तफा जमाल, हाइवे ऑपरेशन आॅफिसर, एनएचएआई शिवपुरी

तीन स्कूल संचालकों को नोटिस, कहा- स्कूल शुरू हाेने अाैर छुट्टी के समय कर्मचारी करें तैनात ताकि हादसा न हो
सुबह की सैर पर जाने वाले लोगों के लिए मुनादी कराई जाएगी

ग्वालियर से गुना जाने वाले वाहनों को ग्वालियर बायपास चौराहा से करौंदी संपवेल, खिन्नी नाका होते हुए दो बत्ती और यहां से बाजार घर से मुक्तिधाम के सामने से झांसी रोड होकर कोटा-झांसी फोरलेन की ओर भेजा जाएगा। यहां से वाहन गुना या झांसी जा सकेंगे। बाजा घर जाने वाली रोड पर सुबह की सैर करने वाले लोगाें के लिए ट्रैफिक पुलिस मुनादी कराएगी। मॉर्निंग वॉक के लिए लोगों को अब दूसरा मार्ग चुना होगा।
फोरलेन बासपास के रेलवे ओवर ब्रिज का काम शुरू करने से पहले शहरी हाईवे के गड्‌ढे भरना शुरू किया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...