Skip to main content

4 घंटे चली मुठभेड़, घायल साथियों को कंधे पर लेकर भागे नक्सली, एक की लाश मिली

सुकमा । कोंटा ब्लॉक के लाल कॉरिडोर कहे जाने वाले तोंडामरका इलाके में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की जबरदस्त मुड़भेड़ हुई, जिसमें एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया, वही मौके से एक हथियार भी मिला हैं। एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए इस मुठभेड़ में 8 से 9 नक्सलियों के घायल होने का भी दावा किया हैं। उनका कहना हैं कि नक्सलियों को अपने घायल साथियों को ले जाते हुए हमारे जवानों ने देखा हैं, वही मौके पर जगह-जगह खून के धब्बे भी देखे गए हैं । समाचार लिखे जाने तक मृत नक्सली की पहचान नहीं हो पाई थी ।

मिली जानकारी के अनुसार तोंडामरका इलाके में नक्सलियों की बटालियन कंपनी के साथ सुरक्षाबलों की यह मुड़भेड़ हुई । एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि नक्सलियों का टीसीओसी (टेक्निकल कांउन्टर ऑफ ऑफनसीव कम्पैनियन) चल रहा हैं।

इनपुट था कि तोंडेमरका इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं जिसके चलते कल मंगलवार शाम को एक बड़ा आपरेशन लांच किया गया था, जिसमें अलग-अलग कैम्प से डीआरजी, कोबरा व एसटीएफ की टीम निकली थी। उन्होंने बताया कि चिंतागुफा व बुरकापाल कैम्प करीब 600 जवान तोंडामरका की ओर आपरेशन के लिए निकले थे ।बुधवार सुबह जैसे ही जवान तोंडामरका के पास पहुँचे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जिसपर जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की । सुबह 8:30 बजे यह मुड़भेड़ शुरू हुई थी जो दोपहर करीब 12:30 बजे तक जारी थी, नक्सलियों की बटालियन कंपनी के साथ यह मुड़भेड़ थी जो 4 घंटे तक चली फिर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाते हुए वहां से चले गए।

मौके पर बैकअप पार्टी भी रवाना की गई थी, जो समय पर वहां पहुंच गई। एसपी ने बताया कि 100 से भी अधिक काली वर्दी धारी नक्सली वहां मौजूद थे, जिनका नेतृत्व हार्डकोर नक्सली नागेश कर रहा था, वही इस बात का भी अंदेशा हैं कि खूंखार नक्सली हिड़मा भी वहां मौजूद था लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई हैं। 


जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए करीब 20 से 25 किमी पैदल चलकर जवान तोंडामरका पहुंचे थे । यह आपरेशन तीन दिन के लिए प्लान किया गया था, लेकिन मुड़भेड़ हो जाने के चलते इसे बुधवार को ही रोक दिया गया।

देर शाम को सभी पार्टियां वापस अपने-अपने कैम्प लौट आई। आपको बता दे कि इसी ऑपरेशन में मंगलवार शाम को कोबरा बटालियन के साथ नक्सलियों की मुड़भेड़ हुई थी, जिसमें एक जवान शहीद व एक जवान घायल हुआ था ।


Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...