Skip to main content

एक दिन में 750 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न

जिले के पिछोर अनुविभाग में स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। गहोई वैश्य पंचायत द्वारा इस शिविर का आयोजन शा. उत्कृष्ट उमा विद्यालय में संपन्ना किया गया। इसमें लगभग 750 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक केपीसिंह कक्काजू ने मां सरस्वती एवं मैथिली शरण गुप्ता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। स्वास्थ्य शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर संबंधी जांचें निःशुल्क की गई। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव कवि भार्गव, जयारोग्य ग्वालियर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहित चौधरी अपोलो ग्वालियर, स्त्री रोग विशेषज्ञ मां मानसी तिवारी सिम्स हॉस्पिटल ग्वालियर, मेडीशन विशेषज्ञ डॉ. अर्जित गुप्ता सिम्स गवालियर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष गुप्ता शांता हॉस्पिटल ग्वालियर, गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. रूस्तमसिंह कोवर अपोला ग्वालियर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक सेठ जेबी हॉस्पिटल झांसी, जनरल मेडीसिन विशेषज्ञ डॉ. नितिन लहारिया मेडिकल ऑफिसर आदि डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विधायक ने दवाइयों की छूट को 20 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करायाशिविर में आए विधायक केपीसिंह को पता चला कि शिविर से लाभान्वित मरीजों को दवाओं पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, उन्होंने मंच से कहा कि टेंट, माइक आदि में अनावश्यक खर्च किया है इससे तो अच्छा होता कि मरीजों को दवाओं आदि पर लाभ दिया जाता, जिसे ध्यान में रखते हुए बाद में निर्णय लिया गया कि दवाओं पर मरीजों को 50 प्रतिशत की छूट दी जानी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...