Skip to main content

इंदौर एयरपोर्ट पर पीतल की हथौड़ी को सोने का समझ बैठे अधिकारी, फिर हो गई मुश्किल

इंदौर। कार्यक्रम कर दुबई से लौटे एक तबला वादक यात्री के पास रखी तबला ट्यून करने की छोटी हथौड़ी उसकी मुसीबत बन गई। दरअसल, पीतल की इस हथौड़ी को कस्टम अधिकारी सोने की समझ रहे थे। करीब पौने घंटे तसल्ली से जांच करने के बाद यात्री को छोड़ दिया गया। शहर में रहने वाले तबला वादक कमलेश कंडारा सोमवार देर रात 12.30 बजे दुबई से आने वाली फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके बैग में तबला ठीक करने वाली हथौड़ी भी थी। बैग की जांच में कस्टम अधिकारियों को यह हथौड़ी दिख गई। पीतल की इस हथौड़ी को देख अधिकारी संशय में पड़ गए और उन्हें लगा कि यह सोने की है। इसके बाद करीब पौने घंटे तक इसकी जांच होती रही। जब अधिकारी पूरी तरह से संतुष्ट हो गए कि यह हथौड़ी सोने की नहीं है और तबला ट्यून करने के लिए है, तब जाकर कमलेश को जाने दिया।
गौरतलब है कि एयरपोर्ट से दुबई फ्लाइट शुरू होने के बाद सोना पकड़ाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। यात्री कई बार सोने को शरीर में तो कई बार मिक्सर ग्राइंडर में छिपाकर इंदौर लाए हैं, लेकिन कस्टम अधिकारियों की सतर्कता के कारण वे पकड़े गए।

टेकऑफ के 21 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचा यात्री, कहा- सीट खाली नहीं थी तो छोड़ गए

उधर इंदौर एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह हंगामा हो गया। एक यात्री ने आरोप लगाया कि जब वह एयरपोर्ट पहुंचा तो थोड़ी देर हो गई थी, लेकिन विमान में सीट खाली नहीं थी, इसलिए उसे और परिवार को लेकर नहीं गए। इधर, एयरलाइंस अधिकारियों का कहना है कि यात्री टेकऑफ के 21 मिनट पहले पहुंचा था, इसलिए उसे विमान में नहीं बैठाया गया। विमान में 70 सीटें खाली थीं।

जानकारी के मुताबिक यात्री गोवर्धन दलवानी, अपने चचेरे भाई भारत माधवानी और भानजे ईश्वर पोपटानी के साथ सुबह एयरपोर्ट पहुंचे थे। गोवर्धन के मुताबिक उनकी एयर एशिया की 7ः30 बजे की फ्लाइट थी। वे लोग सुबह 7 बजे एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन एयर एशिया के स्टाफ ने हमें मना कर दिया कि अब बोर्डिंग पास जारी नहीं हो पाएगा। हमने उन्हें कहा कि हमारी रिश्तेदारी में गमी हो गई है, वहां जाना है, इसलिए आप एक बार कैप्टन से बात करिए। स्टाफ ने कैप्टन से वॉकी-टॉकी से बात की तो उसका कहना था कि विमान में केवल दो सीटें खाली हैं और ये तीन यात्री हैं, इसलिए इन्हें ले जाना संभव नहीं है। इसके बाद काफी देर तक विवाद होता रहा। बाद में यात्री ने दूसरी एयरलाइंस का टिकट लिया और रवाना हुआ।

इधर, एयरलाइंस अधिकारियों के मुताबिक यात्री 7 बजकर 9 मिनट पर हमारे काउंटर पर पहुंचा था। सुबह सिक्युरिटी होल्ड एरिया में काफी भीड़ भी थी। हम चाहकर भी उनकी सिक्युरिटी जांच करवाकर विमान तक नहीं ले जा सकते थे। 7 बजकर 17 मिनट तक सभी यात्री विमान में सवार हो चुके थे, इसलिए हम यात्रियों को विमान में नहीं बैठा पाए। फ्लाइट ओवर बुक होने का आरोप गलत है। वैसे भी डीजीसीए की पॉलिसी के मुताबिक 45 मिनट पहले बोर्डिंग पास जारी नहीं किए जाते हैं। हमारे स्तर पर कोई गलती नहीं हुई।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...