शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के तहत बैंकों के माध्यम से शिक्षित रोजगार युवाओं को ऋण मुहैया कराया जाता है। योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य पाने के लिए कलेक्टर अनुग्रहा पी. ने कलेक्टोरेट में बैंक अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने विभिन्न स्वरोजगार योजना एवं आर्थिक कल्याण योजना के लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक कर सभी विभागों को दिए गए लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एक माह में सौ फीसदी लक्ष्य पूरा करें। कलेक्टर ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा है कि जिन प्रकरणों में ऋण स्वीकृत हो गया है, उन हितग्राहियों को लाभ वितरित कराएं। जिससे वह अपना रोजगार जल्द स्थापित कर सकें। इस वर्ष का लक्ष्य पूरा करने के लिए एक माह का समय है।
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment