नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व कांग्रेस नेता रामजीलाल कुशवाह की पुत्र वधू स्व. कीर्ति कुशवाह के आकस्मिक निधन पर शनिवार दोपहर 1 बजे शोक संवेदना व्यक्त करने विस उपाध्यक्ष हिना कांवरे पहुंची। उन्होंने पहले स्व. कीर्ति कुशवाह प|ी वीरेंद्र कुशवाह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इसके बाद उन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ये अचानक कैसे हो गया मुझे तो सूचना मिली तो ये विश्वास ही नहीं हुआ कि ये संभव है। इसके बाद उन्होंने पूरे परिवार को ढांढस बधाते हुए परिवार को धैर्य बंधाया। इसके बाद उनके साथ आए जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर उनके साथ नगर परिषद अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, प्रदेशाध्यक्ष युवा कुशवाह महासभा नरेश सिंह कुशवाह ग्वालियर आदि मौजूद थे।
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment