शिवपुरी। बदरवास व पिछोर थाना क्षेत्र के तहत दो लोगों ने फांसी लगा ली। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत ग्राम चंदोरिया में खेत पर 22 माच की शाम सुनील जाट पुत्र फूलसिंह जाट निवासी गाम बीलाबावड़ी थाना केंट जला गुना ने फांसी लगा ली। मामले की सूचना शिवनंदन यादव निवासी ग्राम चंदौरिया ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को फंदे से उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पिछोर थाना क्षेत्र के तहत भितरगंवा कालीपहाड़ी में रहने वाले हरीओम लोधी पुत्र घनश्याम लोधी निवासी भितरगंवा ने फांसी लगा ली। युवक ने फांसी क्यों लगाई, कारण पता नहीं चल सका।
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment