Skip to main content

ब्राह्मण समाज ने बैठक में दिया संदेश

सतर्क रहें स्वस्थ रहें, दूर से कहें नमस्ते कोरोना

पं. प्रेम शंकर पाराशर बने वार्ड 31 के ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष


समाज बंधुओं को एक सूत्र में बांधे रखने के लिए ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को वार्ड 31 के पटेल पार्क में आयोजित हुई। बैठक में कोरोना वाइरस के प्रति विप्र बंधुओं को जागरूक व सतर्क रहने का संदेश दिया गया तथा संपूर्ण एकता के लिए विप्र बंधु दृढ़ संकल्पित हुए। ब्राह्मण समाज की ओर से पं. राज कुमार सड़ैया ने बताया कि गत दिवस वार्ड नंबर 31 सरदार वल्लभ भाई पटेल के पटेल पार्क में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पं. राधेश्याम तिवारी एवं मुख्य अतिथि मोहन कृष्ण वाजपेयी, राकेश बिरथरे द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने समाज बंधुओं की एकता व सक्रियता पर जोर देते हुए कहा देश में महामारी के रूप में हमें कोरोना वाइरस का सामना करना है हमारी सतर्कता एवं सावधानी ही हमारा हथियार है। संस्कारों और परंपराओं को अपनाकर हम सभी कोरोना को दूर से ही नमस्ते कहेंगे। विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा ने विप्र बंधुओं को बताया कि 24 मई को ब्राह्मण समाज का विवाह सम्मेलन शिवपुरी शहर में आयोजित होने जा रहा है। मंच का संचालन महावीर मुद्गल, एवं अरविन्द सरैया ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में विचार मंथन के बाद वार्ड नंबर 31 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से प्रेमशंकर पाराशर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में संरक्षक पं. राधेश्याम तिवारी, पं. सत्यनारायण दीक्षित, मोहन कृष्ण वाजपेयी, चिंतामणी दुवे, वार्ड अध्यक्ष प्रेमशंकर पाराशर, उपाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, राकेश समाधिया, सचिव दिलीप त्रिवेदी, संगठन मंत्री विष्णु प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष हरगोविन्द शर्मा, सह सचिव सतेन्द्र दुवे, प्रचार प्रसार मंत्री आरडी शर्मा, मीडिया प्रभार राजीव शर्मा, प्रवक्ता सत्यम नायक, संजय भार्गव, विशेष कार्यकारिणी सदस्यों में हरिओम गौतम, मांगीलाल शर्मा, अशोक शर्मा, जितेन्द्र समाधिया, ललित आचार्य, नरेन्द्र वाजपेयी निर्वाचित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।