शनिवार को पॉजिटिव आए चार मरीजों के रिश्तेदारों को आइसोलेट करने के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को रविवार को बदलसूकी झेलनी पड़ी। मरीजों के स्वजन का कहना था कि हमें आइसोलेट किया तो डॉक्टरी भुला देंगे। देर तक मशक्कत करने के बाद भी जब परिजन नहीं माने तो डॉक्टरों ने पुलिस से सहयोग मांगा। पुलिस के आने के बाद रानीपुरा क्षेत्र से सात लोगों को असरावद के क्वारंटाइन सेंटर ले जाया गया। इंदौर में पॉजिटिव मिले मरीजों के स्वजन को आइसोलेट और क्वारंटाइन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मशक्कत कर रहे हैं। टीम के साथ अभद्रता बढ़ती जा रही है। रविवार को रानीपुरा क्षेत्र में पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए परिवार के लोगों को लेने टीम पहुंची। टीम ने उन्हें सेंटर ले जाने की बात कही और मास्क भी देने चाहे, लेकिन परिवार की महिलाओं ने विरोध कर गलियारे में थूकना शुरू कर दिया
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment