Skip to main content

इंदौर में 11 डॉक्टर-नर्स संक्रमित, फिर भी 150 डॉक्टर रोज 16 घंटे काम कर रहे; यह युद्ध है और इस बार यूनिफॉर्म का रंग नीला है

इंदौर. इंदौर में कोरोना के 1085 मरीज मिल चुके हैं। तीन कैटेगरी के अस्पतालों में डॉक्टर संक्रमण के खतरे के बीच इनका इलाज कर रहे हैं। फिर भी जज्बा ऐसा कि कई डॉक्टरों ने तो मरीजों का इलाज करने की खातिर घर ही छोड़ दिया। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अग्रिम माेर्चे के ये सिपाही किस तरह संघर्ष कर रहे हैं, यह अनुभव करने के लिए भास्कर फोटो जर्नलिस्ट ओपी सोनी ने कुछ डॉक्टरों के साथ सुबह से रात तक एक दिन बिताया।

2 डॉक्टरों की हो चुकी है मौत

  • 150 डॉक्टर शहर में रेड, यलो कैटेगरी के 17 अस्पतालों में रोज कोरोना के मरीजों के इलाज में जुटते हैं।
  • 100 डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग के हैं, जो मरीजों का इलाज करने के लिए घर छोड़कर दूसरी जगह ठहरे हैं।
  • 04 डॉक्टर, 5 नर्स और 2 टेक्निशियन भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
  • 02 डॉक्टरों की मौत हो चुकी हैं, शहर में कोरोना के कारण।
  • 80%  डॉक्टरों ने छुट्टी नहीं ली है, जो कोरोना से निपटने वाली टीम में हैं।

हॉस्टल में पीपीई पहना

ये हैं अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में एनेस्थेसिया एचओडी डॉ. साधना संवत्सरकर। कोरोना के मरीजों के लिए घर छोड़ कॉलेज के हॉस्टल में रह रही हैं।

अस्पताल पहुंच अपडेट लिया

वे सुबह सात बजे ही कोरोना आईसीयू का राउंड लेने निकल जाती हैं। वहां मरीजों को देखने के बाद उनकी स्थिति को लेकर अन्य डॉक्टरों से चर्चा करती हैं। सवा आठ बजे तक राउंड लेकर हॉस्टल लौट जाती हैं। नहाकर ब्रेकफास्ट करती हैं। फिर कॉलेज निकल जाती हैं।

डॉ. साधना हॉस्टल में लौटने के बाद अपनी डेंटिस्ट बेटी गौरी को वीडियो कॉल करती हैं। वे दिन में दो बार उससे बात करती हैं। बेटी ने ही हॉस्टल में रहने के लिए उनका हौसला बढ़ाया था।

    39 डिग्री में पीपीई किट में रहना, मरीज की हर सांस के लिए लड़ना

    शहर में कोरोना के सबसे ज्यादा करीब 425 मरीज अरबिंदो अस्पताल में भर्ती हैं। इनका इलाज लगभग 400 डॉक्टर कर रहे हैं। इनमें से रोज 15-20 की ड्यूटी कोरोना वार्ड में लगाई जाती है।

    Comments

    Popular posts from this blog

    कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

    कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
    सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

    कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

    कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।