Skip to main content

बड़वानी की तत्कालीन सीएमएचओ समेत 7 लोग डिस्चार्ज, बोले- कुछ सावधानी बरतने से कोरोना को हराया जा सकता है

बड़वानी. शहर के लिए शनिवार काे एक खुश हाेने वाली खबर सामने आई। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सात लोगों की दूसरी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सेत्या ने बताया कि तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे, मंशा पांडे, मिथुन, अनिल बच्चन, सोहेल मंसूरी, आयाज, वीणा पवार को डिस्चार्ज किया गया है। आयाज सेंधवा के रहने वाले हैं, जबकि 5 लोग बड़वानी के हैं। डॉ. सेत्या ने बताया कि दो अन्य की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आने पर उन्हें भी घर भेज दिया जाएगा। इस दौरान सभी लोगों काे डॉक्टर और स्टाफ ने ताली बजाकर रवाना किया।
वीणा ने बताया कि वह स्टाफ नर्स हैं। मरीजों की देखभाल के दौरान काेरोना की चपेट में आ गई थी। सभी की मदद से आज अच्छी होकर घर जा रही हूं। सभी से यहीं कहना चाहती हूं कि इस बीमारी से डरने की जररूत नहीं है। जो लोग ऐसा सोचते हैं कि इस बीमारी की चपेट में आने से मरना ही है तो वे गलत सोचते हैं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बस कुछ सावधानी रखकर हम इससे जीत सकते हैं।
घर जाते वक्त अनिल बच्चन ने बताया कि मैं भामी का रहने वाला हूं। यहां का स्टाफ बहुत अच्छा है। हम जब भी कभी मायूस होते तो ये कहते थे बेटा तुम अपना ख्याल रखो, बिल्कुल टेंशन मत लेना। बस मैं यही कहना चाहता हूं कि यदि आपको कोरोना के लक्षण नजर आए तो तत्काल अस्पताल में भर्ती हों। मैं यहां से जाने के बाद 14 दिन तक घर पर ही रहूंगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करूंगा।
सेंधवा के अयाज ने बताया कि यहां से जाकर होम क्वारैंटाइन में रहूंगा। यदि किसी प्रकार समस्या होती है तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं सोहैल ने कहा कि ट्रामा सेंटर में हमें अच्छे से रखा गया। उसने कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। नितिन ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मैं बहुत परेशान हो गया था। यहां पर डॉक्टरों से हौंसला बढ़ाया और उनकी सलाह मानकर आज मैं अपने घर लौट रह हूं।
बड़वानी की रहने वाली मंशा पांडे ने कहा कि यहां पर अच्छे से इलाज हुआ। यहां घर जैसे ही देखभाल की गई। अस्पताल स्टाफ ने इस प्रकार से रखा कि कभी लगा ही नहीं की मैं कोरोना पेशेंट हूं। बस यही कहना चाहती हूं कि दूरी बनाकर रखो। मुझे यदि मोहल्ले में इस प्रकार का कोई भी केस दिखाई दिया तो तत्काल प्रशासन को सूचना दूंगी। यहां से जाकर 14 दिन घर पर रहूंगा। मेरी इतनी देखभाल के लिए सभी का धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।