Skip to main content

सरकार देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे एक लाख मजदूरों को घर पहुंचाएगी, शिवराज सिंह ने दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की

भोपाल. मध्यप्रदेश में लॉकडाउन फेज-2 का आज 11वां दिन है। संक्रमित मरीजों और मौतों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को 8 मौतें हुईं। राजधानी में अब तक 110 स्वास्थ्यकर्मी और 41 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आशंका व्यक्त जताई है कि भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में मरीजों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। उधर, भोपाल के 1000 और इंदौर के 600 सैंपल विशेष विमान से पुडुचेरी भेजे गए। दिल्ली से भी भोपाल के 1700 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। इस तरह राज्य के अलग-अलग जगहों से लिए कुल 8843 सैंपल की जांच रिपोर्ट पेंडिंग है।

मध्य प्रदेश के अन्य राज्यों में 1.10 लाख मजदूर फंसे हैं। इनकी वापसी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ा अभियान शुरू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है। मजूदरों को लाने के लिए उनके परिजन को यहां से जाने की अनुमति दी जाएगी। प्रदेश में दूसरे जिलों में फंसे मजदूर भी अपने जिले में वापस जा सकेंगे। इसके लिए वे अपने या सरकार के साधनों का उपयोग कर सकेंगे। लेकिन इंदौर और दूसरे संक्रमित क्षेत्रों से किसी मजदूर को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

लॉकडाउन के दौरान खुलने वाली दुकानों का दायरा बढ़ा, फैसला शाम तक

राहतभरी खबर यह है कि एक-दो दिन में लोगों को जरूरत की चीजों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शुक्रवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान खुलने वाली दुकानों का दायरा बढ़ा दिया है। केंद्र से नई गाइडलाइन मिलने के बाद राज्य सरकार आज शाम तक नए आदेश जारी कर सकती है। हालांकि, इस दायरे में हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट एरिया को किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

भोपाल में 3 मई तक कोई राहत नहीं मिलेगी

कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने कहा कि भोपाल रेड जोन में है, इसलिए केंद्र सरकार का 50 फीसदी दुकान खोलने का आदेश शहर में लागू नहीं होगा। 3 मई के बाद इस पर विचार किया जाएगा। अभी जो व्यवस्थाएं लागू हैं, उसी के अनुसार दूध, सब्जी और किराना दुकानें चालू रहेंगी। अन्य कोई अतिरिक्त छूट नहीं दी गई है।

कोरोना अपडेट्स

  • भोपाल: राजधानी में शनिवार सुबह 21 नए कोरोना संक्रमित मिले। यहां 24 घंटे के अंदर 57 नए केस सामने आए। अब तक कुल 381 केस हैं। शुक्रवार को डेढ़ महीने में पहली बार एक ही दिन में 37 नए कोरोना मरीज मिले। कोरोना संक्रमण के 7 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट बनाया गया है। जहांगीराबाद सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा संवेदनशील हॉटस्पॉट है। इसके अलावा टीटी नगर, अशोका गार्डन, नेहरू नगर, ऐशबाग, कोलार की कुछ कॉलोनियां और शिवाजी नगर शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक, ऐसी बहुमंजिला इमारत, कॉलोनी या आवासीय परिसर जहां 3 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हों, उसके 200 मीटर के दायरे को लोकल हॉटस्पॉट माना जाता है। शहर में ऐसे 23 से ज्यादा अलग-अलग हिस्से हैं, जहां कोरोना के 3 से ज्यादा मरीज हैं।
  • जबलपुर: शनिवार को आईसीएमआर लैब से 135 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई, इसमें 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये सभी चांदनी चौक हनुमानताल क्षेत्र के निवासी हैं। अब तक शहर में 56 कोरोना संक्रमित हो गए। शुक्रवार को भी एक आईपीएस समेत 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 24 घंटे में जबलपुर में 25 केस सामने आए। 
  • उज्जैन: कोरोना के तीसरे हॉटस्पॉट उज्जैन में हालत हर दिन बिगड़ती जा रही है। यहां शुक्रवार को 4 संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि पांच नए पॉजिटिव भी मिले। सभी मृतक बड़नगर के रहने वाले थे। 
    सीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली ने बताया कि चारों मृतक मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। यहां कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया। अभी 451 मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। इनके अलावा देवास में एक, खरगोन में तीन नए मरीज मिले।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।